उत्तर प्रदेश में गर्मी से 10 की मौत
2017-06-06 18:23:17 cri
भारत के उत्तर प्रदेश में लू से पिछले 24 घंटे में 10 लोग मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नाम न छापने की शर्त पर इस अधिकारी ने कहा कि यूपी के बुंदेलखंड में भीषण गर्मी से 4 व्यक्तियों की मौत हो गई और बहराइच ज़िले के अवध क्षेत्र में छै बच्चों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक के कारण कई अन्य व्यक्ति स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराये गये हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
मौसम विभाग ने कहा कि यूपी के कुछ क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है, जैसे लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मैनपुरी, इटावा।
पिछले रविवार को यूपी में पारा 48 डिग्री तक चढ़ गया था, जो इस ऋतु में सबसे गर्म दिन था। (वेइतुङ)