Web  hindi.cri.cn
    भारत अबतक का सबसे भारी उपग्रह छोड़ेगा
    2017-06-04 15:52:44 cri

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार को GSLV 3 को अंतरिक्ष में छोड़ने के लिये रविवार 4 जून को उल्टी गिनती शुरु कर दी। साढ़े 25 घंटों तक ये उल्टी गिनती चलेगी जिसके बाद सोमवार को इसरो आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से GSLV Mk 3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा।

    इस रॉकेट से GSAT – 19 संचार उपग्रह को छोड़ा जाएगा, अगर ये मिशन सफल रहता है तो इसरो केन्द्र सरकार से अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजने और वहां पर एक केन्द्र बनाने के लिये वित्तीय सहायता के लिये बात करेगा।

    अंतरिक्ष में इसरो का GSLV 3 मिशन बहुत महत्वपूर्ण है और ये भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

    पंकज

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040