लंदन में हुए आतंकवादी हमले में 6 लोगों की मौत
2017-06-04 14:37:34 cri
3 जून की रात को लंदन में हुए दो आतंकी हमलों में 6 लोग मारे गए और पुलिस ने 3 आतंकी संदिग्धों को मार गिराया। ब्रिटेन की पुलिस ने स्थानीय समय के अनुसार 4 जून को तड़के यह बात कही।
लंदन पुलिस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि घटनाक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ। ब्रिटेन की मीडिया के अनुसार कम से कम 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन पुलिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की।
3 तारीख की रात लंदन ब्रिज, लंदन ब्रिज के पास के बॉरॉह बाज़ार और दक्षिण-पश्चिमि लंदन के वौक्सहोल पर क्रमश:तीन सुरक्षा घटना हुई। वर्तमान में ब्रिटेन की पुलिस ने उन में से पहले दो घटना को इस्लामी आतंकवादी हमले की पुष्टि की।
(वनिता)