Web  hindi.cri.cn
    पहले समुद्री सम्मेलन का आयोजन करेगा संयुक्त राष्ट्र
    2017-06-02 16:07:56 cri

    1 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ की 71वीं महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ 5 से 9 जून तक पहले समुद्री सम्मेलन का आयोजन करेगा। ताकि समुद्री पारिस्थितिकी वातावरण के बिगड़ने की प्रवृत्ति को रोका जा सके और समुद्र के अनवरत विकास लक्ष्य को साकार करने को आगे बढ़ाए।

    थॉमसन के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देश सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि भेजेंगे, जिनमें कई राष्ट्राध्यक्ष, सरकारी नेता, 70 से ज्यादा मंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान सहित करीब 5000 लोग शामिल होंगे।

    सम्मेलन के दौरान लोग समुद्री प्रदूषण, समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण, अनवरत मत्स्य उद्योग, समुद्री अनुसंधान क्षमता आदि मुद्दों पर बैठक आयोजित होंगी और रिपोर्टें जारी की जाएंगी।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040