Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 202 की मौत हुई
    2017-06-01 10:15:08 cri

    भारी वर्षा से आई बाढ़ और भूस्खलन से श्रीलंका में मृतकों की संख्या 202 तक पहुंच गई है, जबकि 96 लापता हैं और 63 घायल हुए हैं। श्रीलंकाई विपदा प्रबंधन केंद्र ने 31 मई को बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की।

    गौरतलब है कि 26 मई से ही तूफ़ान और भारी वर्षा के कारण श्रीलंका के पश्चिम और दक्षिणी भाग में 14 क्षेत्र प्रभावित हुए। यह साल 2003 के बाद से अब तक सबसे श्रीलंका में आई सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदा है।

    विपदा के बाद चीन सरकार ने सबसे पहले विपदाग्रस्त क्षेत्र को तंबू और कंबल जैसे राहत सामग्रियां प्रदान कीं। चीनी नौ सेना का जहाज़ी बेड़ा यात्रा के लिए 31 मई को श्रीलंका पहुंचा और श्रीलंका को खाद्य पदार्थ, दवाईयां और राहत बचाव के लिये रबर वाली नौका दी। जहाज़ी बेड़े के चिकित्सक राहत कार्य के लिए विपदा ग्रस्त क्षेत्र गए। चीनी दूतावास ने 30 मई को श्रीलंकाई रेड क्रॉस को चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी की चंदे की राशि दी।

      (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040