Web  hindi.cri.cn
    जापानी प्रधानमंत्री से मिले चीनी स्टेट कांसुलर
    2017-05-31 18:45:39 cri

    31 मई को चीनी स्टेट कांसुलर यांग च्येईछी ने जापान की राजधानी तोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शिनचो अबे से मुलाकात की।

    मुलाकात में यांग च्येईछी ने जोर दिया कि चीन व जापान को प्रयास करके द्विपक्षीय संबंधों में सक्रिय तत्वों को मजबूत करना चाहिए। साथ ही कुप्रभावी तत्वों पर नियंत्रण कर चीन-जापान संबंधों के सुधार व विकास की प्रवृत्ति की रक्षा करनी चाहिए। ऐतिहासिक समस्या और थाईवान समस्या सहित द्विपक्षीय संबंधों के संवेदनशील सवालों का अच्छी तरह निपटारा करना चाहिए। चीन व जापान को वार्तालाप व संपर्क को बरकरार रखना चाहिए, आपसी लाभ व सहयोग को गहरा करना चाहिए और सांस्कृतिक आदान प्रदान मजबूत करने की जरूरत है।

    मुलाकात में शिनचो अबे ने कहा कि जापान चीन के साथ विभिन्न स्तरीय आवाजाही व वार्तालाप करने को घनिष्ट करेगा और द्विपक्षीय राजनीतिक आपसी विश्वास को प्रगाढ़ करके यथार्थ सहयोग को और गहरा करेगा। जापान चीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संपर्क व समन्वय मजबूत करेगा। थाईवान समस्या पर जापान दोनों के बीच राजनयिक संबंधों के सामान्यीकरण के संयुक्त वक्तव्य में निर्धारित सिद्धांत का पालन करता रहेगा। इस रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

    गौरतलब है कि यांग च्येईछी ने 29 से 31 मई तक जापान की यात्रा की और चौथी चीन-जापान उच्च स्तरीय राजनीतिक वार्ता में भाग लिया।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040