अफगानिस्तान में पहला महिला टीवी चैनल शुरू
2017-05-27 15:04:35 cri
हाल ही में अफगानिस्तान में पहला महिला टीवी चैनल औपचारिक रूप से शुरू हुआ। जैन टीवी (ZAN TV) नाम के इस टीवी स्टेशन के कर्मचारियों में ज्यादातर महिलाएं हैं और विशेष रूप से महिला दर्शकों के लिए कार्यक्रम बनाये जाते हैं, ताकि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए।
जैन (ZAN) का मतलब अफगान आधिकारिक भाषा में महिला है। इस चैनल के निवेशक हामिद समर एक नारीवादी हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान एक बहुत पारंपरिक देश है। पिछले कई दशकों में महिलाएं तरह-तरह के बाध्यकारी स्थिति में रहने को जूझ रही हैं। उनका विचार है कि एक महिला चैनल के चलने से महिलाओं की प्रतिभा दिखाई दे सकती है।
अब इस महिला टीवी स्टेशन में कुल 70 कर्मी हैं, जिनमें 54 महिलाएं हैं। वे विभिन्न विभागों में एंकर, प्रोड्यूसर और रिपोर्टर आदि पद पर काम करती हैं।
(नीलम)