अफ़गान मीडिया ऑफिस पर हमला, 4 की मौत
2017-05-18 10:57:14 cri
हमलावरों ने अफ़गानिस्तान के राष्ट्रीय टीवी और रेडियो स्टेशन के जलालाबाद ऑफिस पर हमला किया, जिससे 3 हमलावरों समेत 4 लोगों की मौत हुई और अन्य 17 घायल हुए। जलालाबाद पूर्वी अफ़गानिस्तान के नांगरहार प्रांत की राजधानी है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता खोग्यानी ने 17 मई को इस बात की पुष्टि की।
उन्होंने उसी दिन मीडिया से कहा कि हमला सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। वर्तमान में घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जिनमें 8 की स्थिति गंभीर है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक 3 हमलावरों में से दो ने शरीर पर लगे बम को उड़ा दिया और अन्य एक की मौत सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई लड़ाई में हुई।
हमले के बाद उग्रवादी संगठन आईएस ने इसकी जिम्मेदारी ली।
(श्याओ थांग )