Web  hindi.cri.cn
    23वां फ़ेज़ अंतर्राष्ट्रीय सैक्रिड संगीत दिवस शुरू
    2017-05-13 18:10:09 cri

    23वां फ़ेज अंतर्राष्ट्रीय सैक्रिड संगीत दिवस मोरक्को के पुराने शहर फ़ेज में 12 मई को उद्घाटित हुआ। इस बार के संगीत दिवस में चीन प्रमुख मेहमान देश है।

    मोरक्को के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रमुख अब्देर्राफ़िह जौइटेने ने कहा कि पारिस्थितिकी पर्यावरण पर मानव के ध्यान को बढ़ाने के लिये इस बार के संगीत दिवस का मुद्दा है जल व प्रकृति। उसी दिन आयोजित उद्घाटन समारोह में विभिन्न संस्कृतियों से आए जल व प्रकृति से जुड़े महान चित्र फ़ेज़ शहर की पुरातन दीवार पर दिखाई दिए, जो बहुत सुन्दर व महान लगता है।

    मोरक्को, चीन, मिस्र, भारत, सूडान आदि देशों के कलाकारों ने मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    जानकारी के अनुसार इस बार का संगीत दिवस 20 मई तक चलेगा। वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने फ़ेज़ अंतर्राष्ट्रीय सैक्रिड संगीत दिवस को विश्व की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल किया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040