संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि ल्यू च्येई ने 9 मई को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से वैश्विक गरीबी उन्मूलन प्रक्रिया को तेज़ करने की अपील की। ताकि नये अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन आदान प्रदान सहयोग संबंधों की स्थापना को आगे बढ़ाए।
ल्यू च्येई ने संयुक्त राष्ट्र संघ की आम बहस में कहा कि विभिन्न पक्षों को वैश्विक विकास साझेदारी संबंधों का व्यापक विकास करना चाहिए। दक्षिण-उत्तर सहयोग और दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व बैंक को अहम भूमिका अदा करनी चाहिए। विकसित देशों को सरकारी विकास सहायता के वायदे का पालन करके विकासशील देशों के क्षमता निर्माण, कर्ज कम करने, बाजार खोलने और विकास की मुसीबतों को दूर करने में मदद देना चाहिए।
चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि कई सालों के प्रयास के बाद चीन ने 70 करोड़ से ज्यादा गरीब आबादी को कम किया है। आगामी 4 सालों में चीन गरीबी उन्मूलन कार्य को पूरा करेगा और समय से पहले 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम में निश्चित गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को साकार कर सकेगा।
अंत में चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि 2015 में चीन ने विकासशील देशों के आर्थिक विकास और जन-जीवन का सुधार करने के सिलसिलेवार अहम कदम उठाने की घोषणा की और दक्षिण दक्षिण सहयोग सहायता कोष की सथापना भी की। अगले पांच सालों में चीन विकासशील देशों को गरीबी उन्मूलन और कृषि सहयोग सहित 600 परियोजनाओं में मदद देगा और उक्त देशों के 1 लाख बीस हज़ार हजार लोगों को चीन में प्रशिक्षण लेने में मदद करेगा।
(श्याओयांग)