भूमध्य सागर में हुई दो जहाज़ों की तबाही की दुर्घटना में 245 शरणार्थी लापता या मारे गए
2017-05-09 10:34:42 cri
हाल ही में भूमध्य सागर में शरणार्थियों के दो जहाज पानी में डूब गए। जहाजों पर कुल 302 शरणार्थी सवार थे। लेकिन केवल 57 की जान ही बचाई जा सकी, अन्य 245 शरणार्थी लापता हैं या फिर मारे गए। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यानी यूएनएचसीआर ने 8 मई को यह खबर की पुष्टि की।
यूएनएचसीआर की प्रवक्ता सेसिल पाउली ने कहा कि 5 तारीख की शाम को 132 शरणार्थियों को ले जाने वाला एक जहाज भूमध्य सागर के अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में डूब गया। इस हादसे में महिलाओँ और बच्चों समेत 82 शरणार्थियों की मौत होने की आशंका है। 7 तारीख को 170 शरणार्थियों को ले जाने वाला एक जहाज लीबिया के पास के समुद्री क्षेत्र में डूब गया, जिसमें 163 शरणार्थी लापता हैं या मारे गए।
(वनिता)