रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने 26 अप्रैल को बताया कि रूस बिगड़ती कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर बड़ा चिंतित है। रूस के विचार में बल प्रयोग से कोरियाई प्रायद्वीप मुद्दे के समाधान से उत्तर-पूर्वी एशिया में तनाव पैदा होगा।
लावरोव ने उस दिन मॉस्को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सभा में भाषण देते हुए कहा कि एक तरफ़ उत्तर कोरिया नाभिकीय हथियार का अनुसंधान और बेलिस्टिक मिसाइल की परीक्षा निरंतर कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ अमरीका और उसके मित्र देश इसे एक बहाने के रूप में उत्तर-पूर्वी एशिया में जरूरत से ज्यादा सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं।
लावरोव ने कहा कि दक्षिण कोरिया में ठाड की तैनाती इस क्षेत्र की अस्थिरता में एक अहम तत्व है।
वर्ष 2012 से रूस हर साल मॉस्को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सभा करता है, जिसमें अलग अलग देशों के प्रतिनिधि वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचार करते हैं। (वेतुङ)