17 अप्रैल को देशी-विदेशी फ़िल्म सहयोग मंच पेइचिंग में आयोजित हुआ। सातवें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म दिवस के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में मंच में फ़िल्म से जुड़े विश्व प्रसिद्ध व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने वार्ता द्वारा फिल्म बाजार और व्यापक रूप से सहयोग की चर्चा की। ताकि चीनी फ़िल्म के विश्व में प्रवेश करने को मजबूत किया जा सके।
चीनी राष्ट्रीय प्रेस, प्रकाशन, रेडियो व टीवी अखिल ब्यूरो के फिल्म विभाग के उप प्रमुख ली क्वोछी ने भाषण देते समय कहा कि हाल के कई वर्षों में चीन में फ़िल्म व्यवसाय का अच्छा विकास हुआ है। चीन विश्व में दूसरा बड़ा फिल्म बाजार बन चुका है। फ़िल्म स्क्रीन की कुल संख्या 43000 से अधिक हो गयी। जो विश्व में सबसे बड़ी है। चीनी फ़िल्म के तेज़ विकास के दौरान देशी-विदेशी सहयोग ने सकारात्मक भूमिका अदा की है। केवल वर्ष 2016 में सहयोग से बनायी गयी फ़िल्मों की संख्या 73 तक पहुंच गयी। उनमें अधिकतर फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया।
चंद्रिमा