सीरिया से संबंधित प्रस्ताव पारित न होने पर खेद : चीन
2017-04-13 18:45:01 cri
चीन किसी भी व्यक्ति, किसी भी हालात में, किसी भी उद्देश्य से रासायनिक हथियार का प्रयोग करने का विरोध करता है। राजनीतिक समाधान सीरिया संकट को दूर करने का एकमात्र सही रास्ता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू खांग ने 13 अप्रैल को पेइचिंग में यह दोहराते हुए कहा। 12 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया के रासायनिक हथियार से जुड़े प्रस्ताव के मतदान में चीन तटस्थ रहा।
इसके कारण पूछे जाने पर लू खांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा की एकता सीरियाई मुद्दे के समाधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में रासायनिक हथियार के प्रयोग की निंदा की और संबंधित मामले की जांच करने का अनुरोध किया। इन विषयों का चीन ने समर्थन किया, लेकिन दूसरे आंशिक विषयों पर मतभेद फिर भी मौजूद रहा। हम सुरक्षा परिषद में अंतिम आम सहमतियां हासिल न किए जाने पर खेद हैं। इस वजह से मतदान में चीन तटस्थ रहा।
(श्याओ थांग)