नेपाल में चीनी बैंगनी मिट्टी कला प्रदर्शनी शुरू
2017-04-11 11:12:43 cri
चीनी ईशिंग बैंगनी मिट्टी कला प्रदर्शनी 10 अप्रैल को नेपाल के पाटन संग्रहालय में शुरू हुई।
नेपाल के चीनी संस्कृति केंद्र के प्रमुख यिन ख्वनसुंग के अनुसार, वर्तमान प्रदर्शनी में बैंगनी अयस्क के बैंगनी मिट्टी बर्तन बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जा रहा है। दर्शकों ने आपसी गतिविधियों में भाग लिया और कलाकारों के निर्देशन में बैंगनी मिट्टी बर्तन बनाने की कोशिश की।
नेपाल के उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महारा ने कहा कि चीन व नेपाल के घनिष्ट संबंध हैं। यह प्रदर्शनी दोनों देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक झलक है।
(श्याओयांग)