दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत स्थित एक सैन्य अड्डे पर 27 मार्च की रात इस्लामी आतंकी संगठन तालिबान ने हमला किया, जिसमें 4 सैनिक मारे गए और अन्य 5 घायल हुए हैं। इस प्रांत की सरकार के प्रवक्ता ने 28 तारीख को यह बात कही।
सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने 27 तारीख की रात इस प्रांत के एक सैन्य अड्डे पर हमला किया, लेकिन उन इस्लामी आतंकियों की संख्या अज्ञात है। इसके तुरंत बाद सुरक्षा सेना ने जवाब हमला भी किया। लड़ाई कई घंटों तक संघर्ष जारी रहा। इस लड़ाई में 4 सैनिक मारे गए और अन्य 5 घायल हुए हैं। कई आतंकियों को गोली मारी गई, लेकिन हताहतों की ठोस संख्या अभी मालूम नहीं है।
अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा स्थिति निरंतर बिगड़ने की वजह से तालिबान समेत कई इस्लामी आतंकी संगठन निरंतर सरकारी सेना पर हमला करते हैं। तालिबान के सदस्य हमेशा से कंधार प्रांत के कुछ क्षेत्र में सक्रीय रहे हैं।
(वनिता)