चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग और न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री बिल इंग्लिश ने 27 मार्च को वेलिंग्टन में वार्ता करने के बाद घोषणा की कि चीन और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के अपडेट पर वार्ता करने वाले हैं।
वार्ता के बाद हुई प्रेस वार्ता में ली खछ्यांग ने बताया कि उनकी मौजूदा यात्रा का उद्देश्य न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना है, खासकर दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का अपडेट करना है। इससे चीन और न्यूजीलैंड के व्यापार को और मज़बूती मिलेगी।
बिल इंग्लिश ने खुशी के साथ घोषणा की कि दोनों देश 25 अप्रैल से मुक्त व्यापार समझौते के अपडेट पर वार्ता शुरू करेंगे। वे भावी सहयोग को लेकर बड़ी प्रतीक्षा में हैं।
उल्लेखनीय बात है कि उस दिन दोनों पक्षों ने एक पट्टी एक मार्ग सहयोग संबंधी मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किये हैं, जिससे न्यूजीलैंड चीन के साथ ऐसा दस्तावेज संपन्न करने वाला पहला पश्चिमी देश बन गया है।
(वेइतुङ)