चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने न्यूजीलैंड में 27 मार्च को प्रकाशित न्यूजीलैंड हेराल्ड में चीन-न्यूजीलैंड मैत्रीपूर्ण सहयोग के नये शिखर पर पहुंचें नामक एक लेख जारी किया।
लेख में ली खछ्यांग ने कहा कि न्यूजीलैंड की औपचारिक यात्रा के मौके पर मैं न्यूजीलैंड की जनता को अभिवादन देना चाहता हूं। मैं चीन के प्रधानमंत्री के तौर पर न्यूजीलैंड के पहले दौरे पर हूं। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 45वीं वर्षगांठ है। मैं इस यात्रा से दोनों के बीच मित्रता को मजबूत करके आपसी लाभदायक सहयोग को उन्नत करने की प्रतीक्षा में हूं।
कई वर्षों में चीन-न्यूजीलैंड संबंध व सहयोग हमेशा उच्च स्तर पर रहे। उदाहरण के लिये न्यूजीलैंड पश्चिमी देशों में ऐसा पहला देश बना, जिसने चीन के साथ विश्व व्यापार संगठन में शामिल करने की द्विपक्षीय वार्ता को पूरा किया, चीन के बाजार आर्थिक स्थल का स्वीकार किया, चीन के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। संस्थापक देश के रूप में चीन द्वारा पेश एआईआईबी में भाग लिया, और देश भर चीनी भाषा सप्ताह का आयोजन किया। कुछ समय पहले चीन व न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते को उन्नत करने की वार्ता शुरू करने की घोषणा की। मुझे आशा है कि चीन व न्यूजीलैंड मित्रता व सहयोग को मजबूत करके दोनों देशों की जनता को लाभ पहुंचाएंगे।
चंद्रिमा