रूस को अमेरिकी सरकार द्वारा 8 रूसी उद्यमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला हैरान और निराश करने वाला लगता है। लेकिन अमेरिका के इस व्यवहार से रूस गंभीरता के साथ प्रभावित नहीं होगा। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने 26 मार्च को यह बात कही। अमेरिकी सरकार ने 25 मार्च को 8 रूसी सैन्य उद्यमों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका ने अपने इस कदम पर तर्क दिया है कि इन 8 रूसी उद्यमों ने ईरान, सीरिया और उत्तर कोरिया संबंधी नरसंहारक हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने पर अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया था। इसके अलावा अमेरिकी सरकार ने कहा कि इस कदम का वर्ष 2004 में अमेरिका द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने से कोई संबंध नहीं है।
रूसी महासंघ परिषद की अंतर्राष्ट्रीय मामला परिषद के अध्यक्ष कॉन्स्टेंटिन कोसाचेव ने कहा कि अमेरिकी सरकार के इस व्यवहार रूस के खिलाफ खुली शत्रुता प्रतीत होती है। उन्हें लगता है कि इस प्रतिबंध का आधार परमाणु अप्रसार संधि के बजाए नरसंहारक हथियारों के अप्रसार के बारे अमेरिका द्वारा निजी तौर पर बनाया जाने वाला कानून है।
(हैया)