संयुक्त राष्ट्र परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि वार्ता में भाग नहीं लेगा : उत्तर कोरिया
2017-03-25 15:18:33 cri
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 24 मार्च को कहा कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र द्वारा परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि की वार्ता में भाग नहीं लेगा।
उन्होंने कहा कि इस साल के मार्च के अंत में और जून के मध्य से जुलाई के शुरूवात तक संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि की वार्ता आयोजित होगी। लेकिन अमेरिका के इस साल में सामरिक हथियारों को बड़े पैमाने पर कोरियाई प्रायद्वीप में तैनात करने और संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के लिहाज़े से उत्तर कोरिया को परमाणु बल पर केंद्रित रक्षात्मक राष्ट्रीय रक्षा बल को मजबूत करना चाहिए। इसलिए उत्तर कोरिया ने वार्ता में भाग नहीं लेने का निर्णय किया।
(नीलम)