चरस-गांजे के साथ नेपाल में तीन भारतीय गिरफ्तार
2017-03-24 11:15:37 cri
नेपाल पुलिस ने 23 मार्च को 3 भारतीय नागरिकों को हेटाओदा क्षेत्र से 75 किलोग्राम चरस और गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए लोगों की उम्र 28 से 30 के बीच है, जो भारत के बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं।
नेपाल सरकार द्वारा चरस और गांजे को गैरकानूनी वस्तुओं की सूची में शामिल किए जाने के बावजूद इसकी बड़ी मात्रा में तस्करी की जाती है।
गौरतलब है कि भारत और नेपाल की सीमा खुली है। दोनों देशों के नागरिक स्वतंत्रता से एक दूसरे के यहां आ-जा सकते हैं।
(श्याओयांग)