Web  hindi.cri.cn
    मानव विकास में चीन का व्यापक योगदान
    2017-03-23 10:55:39 cri

    मानव विकास में चीन का योगदान बहुत बड़ा है। विश्व के प्रति चीन का योगदान उल्लेखनीय और अपरिमेय है। यह बात संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की प्रमुख हेलन क्लार्क ने चीनी समाचार एजेंसी शिनह्वा के पत्रकार के साथ साक्षात्कार में कही।

    उसी दिन संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने स्टॉकहोम में 2016 मानव विकास रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि पिछले 25 सालों में मानव विकास में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं, लेकिन अब भी तमाम पिछड़े समूहों पीछे छूटे हैं। सिस्टम में मौजूद बाधाओं को हटाया जाना चाहिए। हरेक व्यक्ति को अनवरत मानव विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हमें बहिष्कृत समूहों पर और ज़्यादा ध्यान देना चाहिए और सक्रिय कदम उठाकर बाधाओं को मिटाना चाहिए।

    हेलन क्लार्क ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सहसत्राब्दी विकास लक्ष्य को साकार करने की प्रक्रिया में चीन का गरीबी उन्मूलन कार्य बहुत अच्छे हैं। इस संदर्भ में चीन की तेज़ गति अभूतपूर्व है। क्लार्क ने कहा कि वे कई बार चीन जा चुकी हैं। उन्होंने अपनी आंखों से गरीबी उन्मूलन, अमीरी-गरीबी की खाई को कम करने और सामंजस्यपूर्ण समाज का निर्माण करने आदि क्षेत्रों में चीन सरकार द्वारा दिये गये प्रयास को देखा है। उन्होंने कहा कि अब चीन मध्यम आमदनी वाले देशों की पंक्ति में प्रवेश कर चुका है। विश्वास है कि भविष्य में चीन उच्च आमदनी वाला देश अवश्य ही बन सकेगा।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040