फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 16 मार्च को कहा कि उस दिन फ्रांस स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यालय में हुए मेल विस्फोट और फ्रांस के दक्षिण-पूर्व स्थित एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी से जाहिर है कि राष्ट्रीय आपातकाल लागू करने का फैसला सही है। देश में आपातकाल की स्थिति 15 जुलाई तक जारी रहेगी।
फ्रांस के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने उस दिन कहा कि फ्रांस की सरकार ने घटनाओं के मद्देनज़र कदम उठाया है। आशा है कि लोग भी हमारा साथ देंगे।
16 मार्च की सुबह फ्रांस स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यालय में मेल विस्फोट हुआ। एक कर्मी के मेल को खोलते समय विस्फोट हुआ। जिससे उसके चेहरे और हाथों में थोड़ी चोट आई। फिलहाल पुलिस ने इस घटना की प्रकृति के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
16 मार्च की दोपहर फ्रांस के दक्षिण-पूर्व स्थित ग्रासे में एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने मीडिया से कहा कि गोलीबारी से 4 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। बंदूक चलाने वाली 17 वर्षीय एक हाई स्कूल की छात्रा है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। जांच के मुताबिक मनोवैज्ञानिक समस्याओं की वजह से इस लड़की ने गोलीबारी की थी।
(नीलम)