Web  hindi.cri.cn
    चीन की सहायता पर कंबोडिया के नं. 51 राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू
    2017-03-15 15:03:12 cri
    कंबोडिया स्थित चीनी राजदूत श्योंग ब्वो ने 14 मार्च को चीन सरकार द्वारा प्रस्तुत रियायती ऋण से कंबोडिया के नं.51 राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रारंभ समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कंबोडिया में विकास के लिए शांतिपूर्ण और स्थिर माहौल के तहत आज की उपलब्धियाँ प्राप्त हैं। कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री सार खंग और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया।

    श्योंग ब्वो ने कहा कि कंबोडिया में आर्थिक व सामाजिक उपलब्धियों ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। महज 20 वर्षों के भीतर कंबोडिया की प्रति व्यक्ति के लिए जीडीपी में 4.4 गुना की वृद्धि हुई है। जिससे कंबोडिया एशिया में सबसे बड़ी आर्थिक जीवन शक्ति और विकास की क्षमता वाले देशों में से एक बन गया है।

    श्योंग ब्वो ने कहा कि आज की शांतिपूर्ण स्थिरता कंबोडिया के लिए बहुत मूल्यवान है। चीनी कारोबार कंबोडिया के विकास की संभावनाओं के प्रति काफी विश्वस्त हैं।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040