Web  hindi.cri.cn
    इस वर्ष के अंत तक रूस नष्ट करेगा अपने रासायनिक हथियार
    2017-03-14 15:39:05 cri

    रूस अपने रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के अंतिम चरण में पहुंच गया है। अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक रूस अपने रासायनिक हथियारों को नष्ट कर देगा। रूसी रासायनिक निरस्त्रीकरण आयोग के अध्यक्ष मिखाइल बाबिच ने 13 मार्च को यह जानकारी दी।

    क्रेमलिम वेबसाइट से मिली खबर के अनुसार 13 तारीख को मिखाइल बाबिच ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्य की रिपोर्टिंग देते हुए कहा कि इस समय रूस के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने का काम अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। वर्ष 2016 के नवंबर तक रासायनिक हथियारों के 7 संघीय देशों में से 6 इन हथियार नष्ट कर चुके हैं। अब तक केवल उदमुर्त गणराज्य के किज़नेर क्षेत्र के रासायनिक हथियारों को नष्ट नहीं किया गया है। इस गति से इस वर्ष के अंत तक रूस अपने रासायनिक हथियारों को नष्ट करेगा।

    मिखाइल बाबिच ने कहा कि रूस ने रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के काम के लिए 3 खरब 30 अरब रूबल यानी 5 अरब 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पूंजी लगाई है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040