Web  hindi.cri.cn
    दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी
    2017-03-10 16:29:23 cri

    दक्षिण कोरिया की अदालत ने 10 मार्च को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पार्क गेउन हये के खिलाफ़ महाभियोग पारित किया। जिससे पार्क गेउन हये दक्षिण कोरिया के इतिहास में महाभियोग के चलते बर्खास्त होने वाली पहली राष्ट्रपति बनी।

    दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में पार्क गेउन हये से दक्षिण कोरियाई जनता को बहुत उम्मीदें थी, लोगों ने देश में स्थिरता, सुरक्षा व समृद्धि लाने के लिए उन पर भरोसा किया। आधुनिक उत्तर-पूर्वी एशिया की पहली महिला नेता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी उनसे बहुत उममीद थी।

    लेकिन वह भ्रष्टाचार के आरोप में वह बर्खास्त कर दी गयी हैं। दक्षिण कोरिया के गैलप कंपनी द्वारा 3 मार्च को जारी एक जनमत संग्रह के परिणाम के मुताबिक 77 प्रतिशत जनता पार्क गेउन हये के खिलाफ़ महाभियोग लगाए जाने से सहमत हैं। और पिछले साल नवंबर में पार्क गेउन हये की समर्थन दर 4 फीसदी तक गिर गयी। जो इतिहास में सबसे कम है। पार्क गेउन हये का महाभियोग न सिर्फ़ एक कानूनी फैसला है, बल्कि दक्षिण कोरियाई जनता का चुनाव भी है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040