Web  hindi.cri.cn
    द. कोरियाई अदालत में राष्ट्रपति महाभियोग प्रस्ताव पारित
    2017-03-10 14:25:51 cri

    दक्षिण कोरियाई संवैधानिक अदालत ने 10 मार्च को राष्ट्रपति पार्क गेयून-हये के खिलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया। पार्क गेयून-हये दक्षिण कोरियाई संविधान के इतिहास में महाभियोग चलाए जाने के चलते बरखास्त हुई पहली राष्ट्रपति बन गईं।

    संवैधानिक अदालत के कार्यकारी प्रधान ली जुंग-मी ने सियोल समय के अनुसार 10 मार्च की सुबह 11 बजे राष्ट्रपति महाभियोग प्रस्ताव सुनाया। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि अदालत के 8 न्यायाधीशों ने एक मत से महाभियोग पर सहमति बनाई। संबंधित नियम के अनुसार पार्क गेयून-हये को राष्ट्रपति के पद से बरखास्त किया जाएगा और उनको कानूनी इम्युनिटि के अधिकारों से भी वंचित किया जाएगा। इसके बाद दक्षिण कोरिया में 60 दिनों के भीतर आम चुनाव आयोजित कराना अनिवार्य होगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040