Web  hindi.cri.cn
    हांगकांग के प्रमुख प्रशासक का चुनाव सुचारु हो – चीन सरकार
    2017-03-09 09:32:56 cri

    चीन की केंद्र सरकार आशा करती है कि हांगकांग के पांचवें प्रमुख प्रशासक का चुनाव कानून और नियम के अनुसार सुचारु रूप से किया जाएगा। चीनी राज्य परिषद के हांगकांग और मकाओ कार्यालय के प्रमुख वांग कुआंगया ने 8 मार्च को पेइचिंग में यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि हांगकांग के पांचवें प्रमुख प्रशासक का चुनाव 26 मार्च को आयोजित होगा। प्रमुख प्रशासक का मापदंड हमेशा स्पष्ट है। पहला, प्रशासक को देश और हांगकांग के प्रति प्रेम होना चाहिए। दूसरा, प्रशासक को केंद्र सरकार का विश्वास मिलना चाहिए। तीसरा, प्रशासक में प्रबंधन की क्षमता होनी चाहिए और चौथा, प्रशासक को हांगकांग वासियों का समर्थन भी मिलना चाहिए।

    वांग कुआंगया ने कहा कि इस साल 1 जुलाई को हांगकांग की चीन में वापस मिलने की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। अन्तरराष्ट्रीय समुदाय का समान विचार है कि पिछले 20 वर्षों में एक देश दो व्यवस्थाएं, हांगकांग का प्रबंधन हांगकांगवासियों द्वारा निश्चित करने और उच्च स्तर के स्वशासन की नीति का ठोस कार्यांवयन किया जाए। हांगकांग में समृद्धि और स्थिरता बनती हुई है। एक देश दो व्यवस्थाओं की नीति सफल रही है।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040