Web  hindi.cri.cn
    महिला दिवस पर पेइचिंग में समारोह
    2017-03-08 18:41:23 cri

    8 मार्च को अखिल चीन महिला संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का स्मृति समारोह पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो की सदस्य एवं उप प्रधानमंत्री ल्यू येनतुंग और उप राष्ट्राध्यक्ष ली य्वानछायओ श्रेष्ठ महिलाओं के प्रतिनिधियों से मिले। इस मौके पर अखिल चीन महिला संघ की अध्यक्ष शन य्वेईय्वेई ने भाषण दिया।

    शन ने देश की विभिन्न जातियों की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना दी और श्रेष्ठ महिलाओं एवं समूहों को बधाई भी दी। उन्होंने आशा जताई कि व्यापक महिलाएं चीनी सपने को साकार करने के लांग मार्च में अपना योगदान देंगी।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040