Web  hindi.cri.cn
    काबुल में हुए हमलों में 16 की मौत
    2017-03-02 11:19:34 cri

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहरी क्षेत्र में 1 मार्च को दो बम हमले हुए। अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि विस्फोटों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 16 लोग मारे गए और अन्य 59 लोग घायल हुए हैं।

    उसी दिन दोपहर 12 बजे 40 मिनट पर पश्चिमी काबुल में पुलिस ब्यूरो की इमारत के सामने पहला आत्मघाती हमला हुआ। विस्फोट के बाद चार सशस्त्र व्यक्तियों ने पुलिस ब्यूरो में प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उक्त चारों हमलावर मारे गए। इस घटना में कम से कम 15 लोग मारे गए और अन्य 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं

    उसी दिन दोपहर बाद 1 बजे पूर्वी काबुल में भी विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की एक इमारत को निशाना बनाया गया। हमलावर ने अपने शरीर पर बंधे बम में विस्फोट कर आत्मघाती हमला किया। जिसमें 5 लोग घायल हुए।

    तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

    अफगान राष्ट्रपति अशरफ ग़नी ने हमलों की कड़ी निन्दा की है।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040