ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने 26 फरवरी को सिडनी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ संयुक्त ब्यान देते हुए कहा कि दोनों देश सैन्य, व्यापारिक, आर्थिक और शैक्षिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेंगे।
दोनों पक्षों ने टर्नबुल के सिडनी स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास स्थान में वार्ता की, इसके बाद संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देश सैन्य सहयोग बहाल करेंगे और आतंकवाद विरोधी, मानव तस्करी के खिलाफ़ लड़ाई आदि मुद्दों पर भी सहयोग को मजबूत करेंगे। आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में इंडोनेशिया ऑस्ट्रेलिया के कुछ वस्तुओं पर आयात शुल्क को कम करने पर सहमत हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भी इंडोनेशिया के रासायनिक उत्पादों पर आयात शुल्क को कम किया।
टर्नबुल ने कहा कि दोनों देशों के पास बहुत-सी समानताएं ही नहीं, समान हित भी मौजूद है। वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति बदल रही है। एक मजबूत साझेदारी का निर्माण करना चुनौतियों से एक साथ निपटने के लिए महत्वपूर्ण है। सहयोग से दोनों पक्ष शक्तिशाली हो जाएंगे।
जोको ने कहा कि दोनों देशों का संबंध एक दूसरे के सम्मान, आपसी आंतरिक मामलों में न हस्तक्षेप और सहयोग से समान जीत वाले आधार पर स्थापित किया जाना चाहिए।
(नीलम)