अंतरराष्ट्रीय तनाव से निपटने के लिए रूस अपने शस्त्रों को मजबूत कर रहा है
2017-02-22 16:23:53 cri
रूसी रक्षा मंत्री सेर्गेई सोयगु ने 21 फरवरी को कहा कि हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों की अंतरराष्ट्रीय स्थिति में तनाव जारी है। इससे निपटने के लिए रूस अपने शस्त्रों को मजबूत कर रहा है।
सोयगु ने कहा कि रूस अब आधुनिक मिसाइलों को सेना से लैस कर रहा है। नौसेना को नई बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बियों का प्रदान किया गया है। साथ ही सामरिक बमवर्षकों का उन्नयन भी किया गया है। अनुमान है कि 2020 तक रूस की सामरिक परमाणु ताकतों के आधुनिक हथियार दर 90 तक पहुँच जाएगी।
सोयगु ने कहा कि रूस सैनिकों का उच्च तीव्रता प्रशिक्षण भी कर रहा है। गत वर्ष में किए प्रशिक्षण में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
(नीलम)