Web  hindi.cri.cn
    भारत ने एक साथ छोड़े 104 उपग्रह, बनाया रिकॉर्ड
    2017-02-15 18:32:57 cri

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने भारत के आंध्र प्रदेश स्थित अंतरिक्ष केंद्र में 15 फ़रवरी की सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर सफलता के साथ पीएसएलवी-सी 37 रॉकेट का प्रक्षेपण किया। इस रॉकेट में कुल 104 उपग्रह ले जाए गए हैं। और सभी उपग्रह अपनी कक्षा में पहुंच चुके हैं।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा इतनी बड़ी संख्या में उपग्रह छोड़े जाने का यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले रूस ने 2014 में एक रॉकेट द्वारा 37 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040