Web  hindi.cri.cn
    चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्सा क्षेत्र संबंधी सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर
    2017-01-19 10:44:51 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 18 जनवरी को जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन का दौरा करते हुए महानिदेशक छन फंग फूचेन से मुलाकात की।

    शी चिनफिंग ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन चिकित्सा क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्था है, जो वैश्विक चिकित्सा मामलों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य कार्य के विकास में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन को मूल्यवान सहायता दी है। चीन भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के सामने आने वाली कई चुनौतियों में सक्रीयता से हिस्सा लेगा और विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुश्किलें दूर करने की भरपूर कोशिश करेगा। चीन एक मार्ग एक पट्टी और स्वास्थ रेशम शहर के निर्माण में विश्व स्वास्थ्य संगठन की हिस्सेदारी का स्वागत करता है। चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ वर्ष 2030 निरंतर विकास कार्यसूची के कार्यान्वयन, विकासशील देशों को सहायता करना चाहता है।

    छन फंग फूचेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का दौरा करने पर शी चिनफिंग का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन का संस्थापक सदस्य देश है। लंबे अरसे से चीन वैश्विक चिकित्सा मामलों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य में अहम योगदान देता रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक चीन की नीति पर कायम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना की प्रशंसा करता है। वह चिकित्सा और स्वास्थ्य में सुधार को बढ़ाने के लिये चीन का लगातार समर्थन करता रहेगा।

    मुलाकात के बाद शी चिनफिंग और छन फंग फूचेन की मौजूदगी में चीन सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक मार्ग एक पट्टी चिकित्सा क्षेत्र संबंधी सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040