भारत के गाइडेड मिसाइल जहाज़ उलटने से 2 लोगों की मौत
2016-12-07 11:23:58 cri
भारतीय नौ सेना के बेतवा नाम का गाइडेड मिसाइल जहाज़ मुंबई बंदरगाह से बाहर निकलने के समय उलट गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और अन्य 14 घायल हुए हैं।
भारतीय नौ सेना से मिली खबर के अनुसार इससे पहले इस जहाज़ की गोदी में मरम्मत की गई थी। मुंबई बंदरगाह से बाहर निकलने के समय जहाज़ उलट गया।
भारतीय नौ सेना के प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना के लिए यह एक गंभीर घटना है, क्योंकि इससे पहले इस तरह का मामला कभी नहीं हुआ था।
(वनिता)