यमन में 70 घंटे का युद्ध विराम खत्म
2016-10-24 15:28:40 cri
सऊदी अरब के नेतृत्व वाली संयुक्त सेना ने यमन में युद्ध विराम समझौते की अवधि सीमा नहीं बढ़ायी। स्थानीय समयानुसार 23 अक्तूबर से यमन के हुसैन सशस्त्र बल पर हमला जारी रहा। यह अस्थायी युद्ध विराम समझौता 19 अक्तूबर की रात लगभग 12 बजे प्रभावी हुआ, जिसकी अवधि सीमा 72 घंटे रखी गई है।
यमन की एसएबीए न्यूज एजेंसी के अनुसार 23 अक्तूबर की सुबह सऊदी अरब के नेतृत्व वाली संयुक्त सेना ने यमन की राजधानी सना के विभिन्न क्षेत्रों पर 9 हवाई हमले किये। अभी तक हताहतों के बारे में कोई खबर नहीं है। यमन के विभिन्न पक्षों के बीच नए दौर का युद्ध विराम समाप्त हो चुका है।
(मीनू)