चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 15 अक्टूबर को गोवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश और प्रमुख नवोदित बाज़ार देश के रूप में चीन और रूस को संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय ढ़ाचे में समन्वय और सहयोग मज़बूत करना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्थिति को अधिक न्यायपूर्ण दिशा में विकसित किया जा सके और नवोदित बाज़ार देशों और विकासशील देशों के हितों की रक्षा की जा सके।
पुतिन ने रूस और चीन के बीच उच्च स्तरीय और विभिन्न क्षेत्रों में घनिष्ठ संपर्क बरकरार रखने पर संतोष जताया और कहा कि यह रूस-चीन सर्वांगीण साझेदार संबंध के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। रूस बहुपक्षीय ढांचे में चीन के साथ सहयोग मज़बूत करता रहेगा और अगले वर्ष चीन में ब्रिक्स देशों के 9वें शिखर सम्मेलन के आयोजन का समर्थन करता है।
शी चिनफिंग और पुतिन ने कोरियाई प्रायद्वीप जैसे समान रुचि वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया।
(श्याओ थांग)