Web  hindi.cri.cn
    भारत-रूस के संयुक्त मीडिया ने पुतिन का साक्षात्कार लिया
    2016-10-13 18:44:21 cri

    रूस की सैटेलाइट न्यूज़ एजेंसी और भारत के आईएनएस ने संयुक्त रूप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का साक्षात्कार लिया।

    पुतिन ने कहा कि भारत रूस का विशेष रणनीतिक साझेदार है। रूस और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग परंपरागत मित्रता, आपसी विश्वास और सम्मान के मज़बूत आधार पर सुचारु रूप से विकसित हो रहा है। आशा है कि भारत की यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में नई उम्मीद जगेगी।

    पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स के पाँच सदस्य देश हमेशा से अन्तरराष्ट्रीय कानून का पालन करते हैं। सीरिया संकट और मध्य-पूर्व मामले के समाधान में हमारे विचार एक हैं। हम वर्तमान अध्यक्ष देश भारत के कृषि, रेल परिवहन, खेल, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों का समर्थन करते हैं।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040