Web  hindi.cri.cn
    कंबोडिया-चीन संबंध को उच्च स्तर पर पहुंचाएंगे शी चिनफिंग
    2016-10-13 10:30:24 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की कंबोडिया यात्रा की पूर्ववेला में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजधानी पनाम पैन्ह में चीनी मीडिया से संयुक्त लिखित साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि शी चिनफिंग कंबोडिया की यात्रा पर आने वाले हैं, जिससे कंबोडिया व चीन की परंपरागत मैत्री और घनिष्ट व मजबूत होगी और दोनों देशों के चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी संबंध को एक नए स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

    हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया व चीन की परंपरागत मैत्री पुरानी पीढ़ी के चीनी नेताओं द्वारा बड़े ध्यान से संजोए हुई है। दोनों देशों का मित्रतापूर्ण सहयोग संबंध पंचशील और आपसी लाभ व समान जीत के आधार पर कायम है। पिछले 25 सालों में कंबोडिया व चीन के मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेखनीय विकास हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग निरंतर बढ़ रहे हैं।

    हुन सेन ने यह भी कहा कि इधर के सालों में कंबोडिया व चीन के उच्चस्तरीय नेताओं के बीच आवाजाही घनिष्ठ हो रही है, जिससे दोनों देशों के घनिष्ठ व अनुकूल सहयोग संबंध प्रदर्शित हुए। दोनों देश मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के रुझान को बनाए रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ, आशियान, असेम यानी एशिया-यूरोप शिखर सम्मेलन आदि ढांचों के तहत बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करेंगे।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040