Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अलुनछुन जाति के मोरिकन लोक कला मंडली
2016-09-24 17:15:46 cri


मोरिकन लोक कला मंडली के अध्यक्ष क्वान योंगकांग संवाददाता को इन्टरव्यू देते हुए

अलुनछुन जाति चीन में अल्पसंख्यक जातियों में से एक है, जिनकी आबादी 8 हज़ार से ज्यादा है और मुख्य तौर पर भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश, हेलुंगच्यांग प्रांत के संगम स्थल पर महा शिंगआनलिंग और लघु शिंगआनलिंग पर्वत मालाओं में रहती है। भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के हुलुनबेर प्रिफैक्चर में अलुनछुन जातीय स्वायत्त लीग स्थापित है।

अलुनछुन जाति अपनी अलुनछुन भाषा का प्रयोग करती है, जो आर्ताई भाषा व्यवस्था का एक अंग है। इस जाति की अपनी लिपि नहीं होने के कारण हान जाति की लिपि का इस्तेमाल करती है। "अलुनछुन" का मतलब "पर्वत पर रहने वाला" होता है। यह नाम छिंग राजवंश (1636—1912) के प्रारंभिक काल के ऐतिहासिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। अलुनछुन लोगों का जीवन शिकार पर निर्भर करता है, साथ ही मछली पकड़ने का भी काम करते हैं। अलुनछुन पुरूषों के पास जानवरों की आदतें और जीवन नियम के बारे में खूब जानकारी होती है। उन्हें शिकार करने का खासा अनुभव होता है। इसलिए सभी अलुनछुन पुरूष श्रेष्ठ घुड़सवार और निशानेबाज होते हैं। 20वीं शताब्दी के 40 के दशक तक अलुनछुन जाति आदिम समाज में घूमंतू शिकारी का जीवन बिताती थी। जब कोई शिकार मिलता, तो कबीले में उसको बराबर हिस्सों में बांट दिया जाता था। इस जाति में आदिम समाज की साझा उपभोग और बराबर वितरण की आदत सुरक्षित थी। चाहे बूढ़े हो, या कमज़ोर, चाहे बीमार हो, या विकलांग, सभी लोगों को शिकार का एक भाग मिलता था। यहां तक कि इन लोगों को ज्यादा दिया जाता था। वर्ष 1949 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद अलुनछुन जाति ने सीधे तौर पर समाजवादी समाज में प्रवेश किया। वर्तमान में उनका अपना स्थाई निवास स्थान कायम हुआ है।

अब अलुनछुन जाति जंगली जीवन से बाहर निकलकर जंगलों और जानवरों की रक्षा करने वाली जाति बन गयी है। अलुनछुन लोग बहुत बुद्धिमान है और वे शाल पेड़ के छाल से कपड़ा, जूता, बक्से, बाल्टी आदि विविध सुन्दर हस्तशिल्प वस्तुएं बनाने में निपुण हैं। इन चीजों पर रंगबिरंगी डिज़ाइन होती है और बहुत उपयोगी होती है। अलुनछुन जाति मान जाति के बराबर सामान धर्म में विश्वास करती है और प्रकृति की पूजा करती है।

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040