पाकिस्तान और रूस के बीच पहला संयुक्त सैन्याभ्यास आयोजित
2016-09-24 17:02:33 cri
पाकिस्तान और रूस ने 24 सितंबर को औपचारिक रूप से दोनों पक्षों के बीच पहली संयुक्त सैन्याभ्यास आयोजित की।"दोस्ती-2016"नाम के इस सैन्याभ्यास में दोनों देशों के करीब 200 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
पाक सेना के प्रवक्ता असिम बाजवा ने मीडिया से कहा कि सैन्याभ्यास का आयोजन उत्तरी पाकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के गेर्रार्द क्षेत्र में स्थित एक विशेष बल के ट्रेनिंग केंद्र में हो रहा है। दोनों देशों की सेना अपने अनुभव साझा करेगी और पहाड़ी क्षेत्रों में युद्ध, विशेष रूप से अवैध हथियारबंद समूहों को नष्ट करने संबंधी अभ्यास करेगी। रूस के 70 से अधिक थल सैनिक 23 सितंबर को पाकिस्तान पहुंचे।
बाजवा ने कहा कि दोनों देशों के बीच पहली संयुक्त सैन्याभ्यास से विकसित हो रहा द्विपक्षीय संबंध जाहिर हुआ।
वहीं रूसी विदेश मंत्रालय ने कुछ समय पूर्व कहा था कि दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास का उद्देश्य पाकिस्तान और रूस के सैन्य सहयोग को बढ़ाना और मज़बूत करना है।
(श्याओ थांग)