Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शिनच्यांग एक्सपो में दक्षिण एशियाई व्यापारियों की भागीदारी
2016-09-22 18:41:05 cri


पांचवां चीन-एशिया युरोप एक्सपो 20 से 25 सितंबर तक पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमचि में आयोजित हो रहा है। मौजूदा एक्सपो का मुख्य विषय है"समान रुप से सलाह मशविरा, समान रूप से निर्माण, समान रूप से सिल्क रोड को साझा करें:मौका और भविष्य"। कुल 6 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, 57 देशों और क्षेत्रों के अतिथि इसमें भाग ले रहे हैं, जिनमें 2192 देसी-विदेशी उद्योगधंधे और करीब 3500 व्यापारी शामिल हैं। यह संख्या इस एक्सपो के इतिहास में एक रिकोर्ड है। भारत, पाकिस्तान, नेपाल और अफ़गानिस्तान के व्यापारियों ने शिनच्यांग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र को दक्षिण एशियाई माहौल में रंगा। जहां हाथ के बने दक्षिण एशियाई कंबल, चमकदार रत्न, लकड़ी से बने नक्काशी वाले फ़र्निचर जैसी वस्तुएं देसी-विदेशी दर्शकों और पर्यटकों को आकर्षित किया। इन व्यापारियों के विचार में चीन-एशिया यूरोप एक्सपो ने उनके लिए अधिक व्यापारिक मौका और सपने के बखूबी अंजाम देने का मंच प्रदान किया।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040