|
पाक व्यापारी फ़हद
शिनच्यांग में कंबल परिवारों में बहुत लोकप्रिय है। इस तरह मौजूदा एक्सपो में दक्षिण एशियाई शैली के कंबल स्थानीय लोगों की पसंदीदा वस्तु बन गया। हमारे संवाददाता से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान से आए कंबल व्यापारी फ़हद अली ने गर्व के साथ कहा:"शिनच्यांग वासी हमारे कंबल को पसंद करते हैं। वह आम तौर पर कंबल को फ़र्श पर और दीवार पर रखते हैं। शिनच्यांग पाकिस्तान के बगल में है। यहां के अधिकांश लोग कंबल प्रेमी हैं। इस तरह एक्सपो में उन्हें कंबल खरीदना पसंद है।"
फ़हद को कंबल का व्यापार करते हुए 30 साल हो चुके हैं। इस वर्ष वह तीसरी बार चीन-एशिया-यूरोप एक्सपो में भाग ले रहा है। पहले दो चरणों के एक्सपो की चर्चा करते हुए उसने कहा:"खुदा का शुक्रिया है। पहले दो चरणों के एक्सपो में मेरा सौदा बहुत शानदार रहा। इस तरह मैं तीसरी बार यहां आया हूँ। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। विश्वास है कि इस बार के एक्सपो में मुझे भी बड़ा मुनाफ़ा जरूर मिलेगा।"
फ़हद ने कहा कि वह न केवल चीन में पाकिस्तान की वस्तुएं बेचता है, बल्कि चीन से कंबल बनाने वाली कच्ची सामग्री का आयात भी करता है। एक्सपो में फ़हद, अली और सरफराज़ समेत अन्य कई दक्षिण एशियाई व्यापारी भाग ले रहे हैं। वे अपने देश की श्रेष्ठ वस्तुएं लेकर शिनच्यांग आए। वास्तव में दो हज़ार वर्ष पहले ही, उनकी तरह अनगिनत व्यापारी शिनच्यांग आए और इस स्थल से होकर चीन के दूसरे स्थान तक पहुंचे। उन्होंने रेगिस्तान और गोबी क्षेत्र से गुज़रकर चीन, मध्य-एशिया और यूरोप को जोड़ने वाला"रेशम मार्ग"स्थापित किया। आज, यह मार्ग जीवन शक्ति से ओतप्रोत हो रहा है।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |