Web  hindi.cri.cn
    फूशुन अपने पर्यटन-उद्योग के विकास में प्रयासरत
    2016-09-12 14:51:22 cri

    2013 में फूशनु शहर की नगरपालिका ने वस्तुस्थिति के अनुसार शहर का ऐसा नया रूपांतर लागू करने का कार्यक्रम प्रस्तुत किया था, जो पर्यटन-उद्योग को श्रेष्ठ स्तंभवाले उद्योग के रूप में सबसे पहले विकसिक करता है। हाल के वर्षों में शहर ने संबद्ध परियोजनाओं के निर्माण, उत्पादों के विकास एवं संबंधित संस्थापनों के निवेश में ढेर सारे काम किए हैं। शहर ने व्यापारियों एवं निवेशकों को आकर्षित करने के तरीके से पर्यटन से जुड़ी अनेक विशिष्ट ब्रांड वाली परियोजनाएं बनाई हैं, जिनमें लाल नदी राफ्टिंग, गर्म लेगोलैंड और मछली-घर उल्लेखनीय हैं। निर्माणाधीन मछली-घर को एशिया में अपने तरह का सब से बड़ा होना है। ये परियोजनाएं फूशुन शहर में पर्यटन-उद्योग के विकास का अहम स्तंभ हैं।

    इन स्तंभवाली परियोजनाओं को कैसे अच्छी तरह से हकीकत में बदला जाए? इसके लिए नाव उधार लेकर समुद्र में जाने का तरीका अपनाना जरूरी है। यहां नाव का आशय शनयांग रेलवे पर्यटन-ग्रुप से है और समुद्र का पूरे पूर्वोत्तर से जुड़े पर्यटन-लाइनों से संबंध है। ल्यू ची छुन ने जानकारी दी कि शनयांग रेलवे पर्यटन-ग्रुप द्वारा प्रदत्त रणनीतिक सहयोग के जरिए पूरे देश की ऐसी पर्यटन-एजेंसियों के साथ मिलकर एक फ्लेट बनाया गया है, जो पूर्वोत्तर की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सुविधाएं देता है। अथार्त हर साल उनकी सेवा में करीब 1000 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन होता है। ये रेलगाड़ियां मशहूर छांगबाई पर्वत, हारपिन शहर, आर पहाड़ और हूरुनबेर घास-मैदान तथा फूशुन के सांस्कृतिक थीम उद्यान से गुजरती हैं। इस पर्यटन-लाइन से यह साफ दिखाया गया है कि फूशुन चीन के प्रमुख पर्यटन-शहरों की पंक्ति में खड़ा हो गया है।

    कुछ समय पूर्व इस शहर में आयोजित मंचूरी जातीय विशेषता वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन-उत्सव के दौरान पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं पर व्यापारिक वार्ता भी की गई। इसमें चीन की प्रमुख पर्यटन-एजेसियों एवं निवेश-कंपनियों ने हिस्सा लिया और अनेक महत्वपूर्ण व्यापार-समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अपनी योजना के अनुसार यह शहर और कई पर्यटन-गतिविधियां चलाएगा, जिनमें पर्यटन-उत्पाद के बारे में नया सृजन वाली प्रतियोगिता, पर्यटन से जुड़ी तिजारती वस्तुओं का व्यापार-मेला, पर्यटन संबंधी शीर्ष मंच, फूशुन के प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। अभी संपन्न कार्निवल या आन्नदोत्सव ने फूशुन में पर्यटन के नए विकास का संदेश दिया है।


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040