Web  hindi.cri.cn
    दक्षिण और उत्तर-पूर्वी एशियाई देशों के राष्ट्रीय सार्वजनिक कूटनीतिक मंडल ने सछ्वान का दौरा किया
    2016-09-09 11:24:01 cri

    चीनी विदेश मंत्रालय के एशिया विभाग और राष्ट्रीय विकास और रूपांतरण के अधीन अंतरराष्ट्रीय सहयोग केंद्र के संगठन के अनुसार दक्षिण एशियाई और उत्तर-पूर्वी एशियाई देशों के राष्ट्रीय सार्वजनिक कूटनीतिक मंडल ने 7 सितंबर को दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत का दौरा किया। मौजूदा यात्रा का विषय"अंतरराष्ट्रीय उत्पादन क्षमता में सहयोग" है।

    भारत, नेपाल, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान से आए 8 देशों के मीडिया संस्थाओं के पत्रकारों ने सछ्वान के थ्यानफ़ू न्यू जिले स्थित छंगतु विज्ञान नगर, पश्चिम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शन केन्द्र और थोंगवेई ग्रुप का दौरा किया।

    चीन स्थित"द हिंदू"के संवाददाता के पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में थोंगवेई ग्रुप द्वार उत्पादित सौर ऊर्जा पी.वी प्रणाली भारत में निर्यातित की जाएगी?थोंगवेई ग्रुप के संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि वर्तमान में ग्रुप भारत के सौर ऊर्जा बाज़ार का निरीक्षण कर रहा है। वहीं ग्रुप के उपाध्यक्ष हू रोंगचू के बताया कि वर्तमान में थोंगवेई ग्रुप ने बांग्लादेश में शाखा कंपनी की स्थापना की, जिसका मुख्य व्यवसाय कृषि से संबंधित है। भविष्य में स्थानीय स्थिति के मद्देनज़र बदलाव किया जाएगा।

    पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के पत्रकारों ने आशा भी जतायी कि सछ्वान के उद्योगधंधों की श्रेष्ठ परियोजनाओं को उनके देश आना चाहिये।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040