Web  hindi.cri.cn
    भारतीय सांसद मंडल की शांगहाई यात्रा
    2016-09-09 10:53:54 cri

    8 सितंबर को भारत की संघीय संसद के दो सदनों की रेलवे कमेटी के अध्यक्ष त्रिवेदी के नेतृत्व वाले भारतीय सांसद मंडल ने कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलर मा च्यानवु के साथ शांगहाई की यात्रा की।

    शांगहाई के उप मेयर छन यान ने भारतीय सांसद मंडल से मुलाकात की और शांगहाई के आर्थिक और सामाजिक विकास की स्थिति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि शांगहाई शहर भारत के संबंधित क्षेत्रों के साथ मित्रवत आवाजाही और आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

    त्रिवेदी ने शांगहाई और चीन के विकास में प्राप्त बड़ी उपलब्धियों की बधाई दी और कहा कि चीन और शांगहाई शहर के कुछ अनुभवों से भारत को सीखना चाहिए। वे दोनों देशों के बीच संबंधों के निरंतर विकास का सक्रीय रूप से समर्थन कर रहे हैं। उनकी अपेक्षा है कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।

    (वनिता)

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040