चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 26 अगस्त की शाम को पेइचिंग में 71 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन से मुलाकात की।
ली खछ्यांग ने कहा कि वर्तमान विश्व में आर्थिक सुधार और विकास कमजोर हो रहा है, जबकि आतंकवाद, शरणार्थी समस्या और भू राजनीतिक खतरे गंभीर होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता और अनिश्चितता के कारक भी आगे बढ़ रहे हैं। चीन, संयुक्त राष्ट्र को वैश्विक खतरों और चुनौतियों से निपटने के लिये एक मज़बूत भूमिका निभाने का समर्थन करता है।
ली खछ्यांग ने कहा कि इस साल संयुक्त राष्ट्र में चीन की वैध सीट की बहाली की 45 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इन 45 वर्षों में चीन हमेशा से संयुक्त राष्ट्र के मूल उद्देश्य और सिद्धांतों की रक्षा करता रहा है। नई स्थिति में हम पहले की ही तरह संयुक्त राष्ट्र के अधिकार की रक्षा करते हुए विभिन्न देशों के साथ वर्ष 2030 तक सतत विकास के एजेंडे के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिये तैयार है।
थॉमसन ने कहा कि चीन दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली देशों में से एक है और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिये चीन ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अंजली