2016 रियो ओलंपिक 6 अगस्त से शुरू होंगे। लेकिन किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को ओलंपिक में सीधा हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली। पाकिस्तान सात वाइल्ड कार्ड से रियो ओलंपिक खेल में भाग लेगा।
रियो ओलंपिक के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल में 18 सदस्य हैं। जिनमें 11 अधिकारी हैं और 7 खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी तैराकी, जूडो, शूटिंग में भाग लेंगे।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाक सरकार का खेल बजट दक्षिण एशियाई देशों में सबसे कम है। बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान की तुलना में भी कम है। पाकिस्तान में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में कोई भी निवेश नहीं किया जाता। जैसे पाकिस्तानी हॉकी टीम इस बार ओलंपिक में नहीं भाग लेगी। पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों को कम वेतन मिलता है। एक अच्छे खिलाड़ीको हर महीने करीब 300 डॉलर मिलते हैं। लेकिन एक क्रिकेट खिलाड़ी को 5 हज़ार डॉलर मिल सकते हैं। इसलिए वर्तामान में पाकिस्तान में बहुत कम युवा हॉकी खेलते हैं।
देव