चीन के हपेई प्रांत में आई बाढ़ में 130 लोगों की मौत
2016-07-25 14:08:14 cri
चीन के हपेई प्रांत की सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 23 जुलाई की शाम को 6 बजे तक प्रांत में आई भीषण बाढ़ में 90 लाख 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में 130 लोगों की मौत हो गई और अन्य 110 लापता हैं। बाढ़ का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान 16 अरब 36 करोड़ 80 लाख चीनी युआन है।
18 से 20 जुलाई तक हपेई प्रांत में मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे बाढ़ आई और प्रांत में जान माल को बड़ा नुकसान पहुंचा।
(वनिता)