Web  hindi.cri.cn
    चौथा चीन - दक्षिण एशिया एक्सपो खुनमिंग में आयोजित
    2016-06-14 14:24:33 cri

    चौथा चीन - दक्षिण एशिया एक्सपो और 24वां चीन का खुनमिंग आयात-निर्यात मेला व्यापार, आर्थिक सहयोग परियोजना हस्ताक्षर समारोह 13 जून को खुनमिंग में आयोजित हुआ, जिसमें 284 परियोजनाएं शामिल हैं और हस्ताक्षरित राशि कुल 4 खरब 22 अरब 47 करोड़ 40 लाख युआन तक पहुंची।

    बताया जाता है कि 258 चीनी परियोजनाएं शामिल हैं और लगभग 4 खरब 9 लाख चीनी युआन की राशि पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। जबकि 23 विदेशी निवेश परियोजनाएं भी इसमें हैं और 1 अरब 63 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा।

    चीन ने घरेलू परियोजनाओं में मुख्य रूप से जैव चिकित्सा, बड़े स्वास्थ्य उद्योग, पर्यटन, संस्कृति, सूचना उद्योग, आधुनिक रसद जैसे मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जबकि विदेशी अनुबंधित परियोजना कृषि, आधुनिक रसद, विनिर्माण, नवीन ऊर्जा, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण सहित कई क्षेत्रों पर बड़ा ध्यान देगी।

    अंजली

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040